
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में परिवहन, कानून, राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रशासनिक सुधार विभाग संभाल रहे कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत के आयकर विभाग रेड मारकर 35 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा सवा दो करोड़ रुपए के जेवरात भी बरामद किए हैं। खबर यह भी है कि कैबिनेट मिनिस्टर के खिलाफ जांच में करीब 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 16 आवासों और अन्य ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की थी। आयकर विभाग की प्रवक्ता शुभी आहलूवालिया ने बताया, यह छापेमारी ब्रिस्क इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपर प्राइवेट लिमिटेड और कॉर्पोरेट इंटरनेशनल फाइंनेशियल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड पर हुई है, जिसे गहलोत और उनके परिवार के लोग चलाते हैं।






Be First to Comment