Press "Enter" to skip to content

पोहरी में पुलिस ने पकड़ा 34 हजार का जुआ, 11 जुआरी गिरफ्तार | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वालेे केदारेश्वर रोेड सोनीपुरी के पीछे जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में अधिकतर व्यापारी है। जुआरियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत कायमी कर विवेचना शुरू कर दी है।  
थाना प्रभारी डीबीएस तोमर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दिलीप गुप्ता के मील गोदाम के पीछे केदारेश्वर रोड सोनीपुरी पोहरी पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां जाकर देखा तो लोग गोल घेरा बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों नेे अपना नाम सीताराम धाकड़ पुत्र रामचरण धाकड़ निवासी खोड़, दिलीप पुत्र गजेंद्र गुप्ता निवासी खिन्नी वाला पुल पोहरी, अंवतश पुत्र ज्ञानीचंद जैेन ग्राम परिच्छा, विनोेद पुत्र गौेरीशंकर गुप्ता निवासी परीच्छा, पंकज पुत्र राजेश निवासी पोहरी, कल्लू उर्फ विनोद पुत्र कोमल गुप्ता निवासी अस्पताल के पीछे पोहरी, दिनेश पुत्र बाबूलाल निवासी खोड़, विजय पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी पोहरी, रामभरत पुत्र कोेमल वर्मा निवासी नानौरा पोहरी, रिंकू पुत्र नक्टूराम निवासी केदारेश्वर रोेड पोहरी, श्रीलाल जाटव पुत्र उम्मेदराम निवासी कटरा मोहल्ला बताया। जुआरियों के पास से पुलिस ने 34 हजार 100 रुपए नकदी व ताश की गड्डी जब्त की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!