नई दिल्ली। रूस में रहने वाले 39 साल के एक शख्स को एक
नई जिंदगी मिली जब उसकी चेस्ट कैविटी से 3.2 किलोग्राम का ट्यूमर
सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।
इस रूसी मरीज एमिल को पिछले पांच सालों
से सांस लेने में परेशानी थी जिसके बाद उसके कई मेडिकल चेकअप्स हुए। वसंत
कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के अधिकारी ने बताया, ‘जांचों से पता चला कि
उसके चेस्ट कैविटी में एक ट्यूमर बढ़ रहा था जिसके कि दाएं फेफड़े पर दबाव
पड़ रहा था।’
मरीज को 31 जुलाई को भर्ती किया गया और उसके 1 अगस्त को ऑपरेट करने के बाद 8 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सर्जन्स
को इस सर्जरी में काफी सर्तकता बरतनी पड़ी क्योंकि यह ट्यूमर दिल और अन्य
प्रमुख अंगों में ब्लड सप्लाई करने वाली नसों को छू रहा था। यह ट्यूमर
स्मोकिंग से प्रभावित नहीं था। नॉन-स्मोकर्स में रिकवरी जल्दी होती है।
पांच साल से थी सांस लेने में तकलीफ, डॉक्टरों ने निकाला 3.2 किलो का ट्यूमर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment