अपराध करने के फिराक में घूम रहे 315 बोर के कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

【 खनियाधाना से शिवकांत सोनी की रिपोर्ट  】
खनियाधाना :- पुलिस अधिक्षक सुनील पांडे एडिश्नल एस पी कमल मौर्य शिवपुरी के द्वारा चलाय जा रहे अभियान के तहत आर पी मिश्रा एस डी ओ पी पिछोर के निर्देशन व खनियाधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट के मार्गदर्शन में खनियाधाना ए एस आई रामअबतार सिंह यादव को मिली मुखबिर की सुचना पर अपराध करने की फिराक में घूम रहे मोनू उर्फ़ कुलदीप पुत्र राजेंद्र बुंदेला 21 वर्ष निवासी अछरोनी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा हाथ का बना हुआ व एक जिन्दा राउंड को मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जिसमे खनियाधाना थाना से जूली तौमर  बी एल दोहरे अरविन्द सिंह जाट कलेस्तुत लकड़ा  गोकर्ण त्रिपाठी सुकुल मराबी  भारत सिंह रामसिंह गजेंद्र सिंह ओमप्रकाश राठौर अच्युतेंद्र सतबीर गुर्जर राकेश प्रताप सिंह परमार बच्चीलाल रजक जगदीश गुप्ता बिनोद सैन राजेश रजक देबेश पाठक के द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया