

बदरवास।
वनपरिक्षेत्र में आने वाले ग्राम कुमरौआ चुर के जंगलों में वन महकमें
दृ।रा पचास हेक्टेयर में लगाये गये प्लानटेशन में बडी गडबडी कि गई है जहाँ
दर्शाया गया है की प्लांटेशन में 31250 पौधे लगाये गये हैं लेकिन मौके पर
वह पौधे दस फीसदी भी नही हैं। वन विभाग दृ।रा बर्ष 2016 में 48 लाख रुपये
की लागत से प्लांटेशन लगाया गया था जहाँ 31250 पौधों को रोपित किऐ गये थे,
लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और ही है हाल में प्लानटेशन में दस फीसदी भी पौधे
नही हैं। प्लांटेशन के चारो ओर बनाई गई बाउंड्रीवाल भी जगह-जगह पर
क्षतिग्रस्त हाल में है। कुमरौआ चुर के लोगों दृ।रा बताया गया है की वहाँ
के एक दबंग भील ने उसपर कब्जा भी कर रखा है तथा उसपर खेती भी करता है।
प्लांटेशन में बनाई गई बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा तो बनाया तक नही गया जहाँ
से मवेशी प्रवेश कर शेष पौधों को भी नष्ट कर रहे हैं देखरेख के लिए रखे गये
चौकीदार भी चौकी पर नहीं रहते हैं। शासन की राशि को खुर्दबुर्द कर दिया
गया है अगर अधिकारी मौके पर पहुँचकर निरीक्षण करे तो बडी गडबडी का खुलासा
होना संभव है।
इनका कहना…..
यह मेरे समय में नहीं बनाया गया, यदि प्लांटेशन में गडबडी की गई है तो में मौके पर पहुँचकर दिखवा लेता हूँ।
शेलेंद्र तोमर,
प्रभारी रेंजर बदरवास






Be First to Comment