Press "Enter" to skip to content

कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा 31 अगस्त तक फीड कराए | Shivpuri News


डाटा फीड न होने पर अगले माह वेतन का आहरण नहीं होगा
शिवपुरी। जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख उनके अधीनस्थ शेष रहे ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनके मोबाइल फोन नम्बर एवं ई-मेल आईडी, आईएफएमआईएस सिस्टम में अभी तक फीड नहीं कराए गए हैं। उन कर्मचारियों के 31 अगस्त 2019 तक आवश्यक रूप से फीड कराए। फीड न कराने की स्थिति में अगले माह के वेतन का आहरण में आपत्ति होगी।
जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती छवि जैन बिरमानी ने इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखांे को अवगत कराया है कि आपके अधीनस्थ सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन नम्बर, ईमेल आईडी, आईएफएमआईएस सिस्टम में आवश्यक रूप से फीड न होने की स्थिति में अगले माह वेतन आहरण संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने बातया कि कार्यालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के मोबाइल नम्बर एवं ईमेल आईडी, आईएफएमआईएस में दर्ज न होने पर कोष एवं लेखा के आयुक्त द्वारा आपत्ति ली गई है। जिसमें मुख्य रूप से पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, एसएएफ 18वीं वटालियन, वन आदि विभाग शामिल है।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कोषालय द्वारा विभागों में मोबाइल फोन नम्बर, ईमेल आईडी, फीड करने को कहा गया था। लेकिन इसके बाद भी जिले में 3 हजार कर्मचारियों का डाटा फीड होना शेष है। अतः सभी कार्यालय प्रमुख इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए उनके अधीन शेष रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी फीड कराए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!