शिवपुरी। शिवपुरी नगर की आम जनता को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस को दृष्टिगत देखते हुए शिवपुरी नगर में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है इस अवधि में कोई भी व्यक्ति अपने घर से नहीं निकलेगा। जन सुविधा की दृष्टि से कर्फ्यू अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा जनता की सुविधा के लिए निम्न वर्ग की व्यवस्था की गई है जो निम्नानुसार हैं।
1. थोक सब्जी फल मंडी प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक खुली रहेगी इसमें केवल ठेले द्वारा सब्जी विक्रय करने वाले ही जाएंगे आम जनता मंडी में नहीं जाएगी
2. ठेले से सब्जी वार्डवार द्वारा घर- घर जाकर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विक्रय की जाएगी सब्जी विक्रय करते समय सब्जी विक्रेता ठेला चालक हाथ में गिल्प्स एवं मास्क पहनेगा साथ ही एक बार में घर का एक व्यक्ति ही सब्जी लेने निकलेगा
3. किराना दुकान नहीं खुलेंगे प्रातः 10:00 से शाम 5:00 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकती हैं।
4. दूध वार्डवार घर-घर जाकर प्रातः 10:00 से 5:00 बजे तक विक्रय किया जाएगा दूध विक्रय के संबंध में कोई भी शिकायत होने पर मोबाइल नंबर 98277 53832 पर श्री आनंद से संपर्क किया जा सकता है
5. फल ,सब्जी,किराना संबंधित शिकायत के लिए नीचे दिए गए अधिकारियों से संपर्क कर सकता हैं।
अतेंद्र सिंह गुर्जर एसडीएम शिवपुरी मोबाइल नंबर 9993 635444
भूपेंद्र सिंह कुशवाह तहसीलदार 95 75062333
पदम चंदेलिया नायब तहसीलदार मोबाइल नंबर 91117 46041






Be First to Comment