Press "Enter" to skip to content

इग्नू में बिना लेट फीस करें 31 जनवरी तक आवेदन,

इंदौर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने री रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू की है। जो स्टूडेंट्स अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स बिना किसी विलंब शुल्क के इस तिथि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके माध्यम से इग्नू के यूजी, पीजी सहित डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।अपने डिग्री कोर्सेस के साथ साथ इग्नू स्टूडेंट्स इग्नू के साथ अन्य कोर्सेस भी कर सकते हैं, जो कि अतिरिक्त योग्यता के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा इग्नू के कुछ कोर्स ऑनलाइन भी संचालित होते हैं। इसी तरह इग्नू के पाठ्यक्रम जल्द ही डिजिटलाइज होने जा रहे है। इग्नू देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जो अपने पाठ्यक्रमों को पूरी तरह डिजिटल फार्मेट में पेश करने जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!