Press "Enter" to skip to content

बप्पा की विदाई में आंखें हुई नम, विशाल चल समारोह निकाल कर किया विसर्जन आतिशबाजी चलाने की रही होड, हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीचों-बीच चली 30 मिनिट तक आतिशबाजी

कोलारस/बदरवास
हर बर्ष की भांती इस बर्ष भी गणेश जन्मोत्सव बडे ही धूम-धाम से मनाया गया
नगर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं को विराजमान किया गया था, प्रतिदिन सुबह
शाम गजान्नद के जयकारों से गली मौहल्ले गूंज उठते थे बदरवास के प्रसिध्द
भुवनेश्वरी मंदिर तथा हीरो शोरूम के समीप भगवान गणेश के प्रतिदिन कार्यक्रम
आयोजित किए जाते थे, जहाँ आरती के समय भक्तों की भी? उमडती नजर आती थी।
सोमवार शाम हीरो शोरूम तथा गाडी प्रांगण से विशाल चल समारोह निकाला गया
जिसमें बाहर से आये कलाकारों दृारा मनमोहक झांकियां सजाई गईं जो लोगों के
आकर्षण का केंद्र बनी, चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया।
नगर के बीचों-बीच स्थित लालचौक पर दोनों समिति के सदस्यों में आतिशबाजी
चलाने की होड लगी रही आतिशबाजी हजारों संख्या बीच करीब 30 मिनिट तक लगातार
चलती रही। जलूस के बाद गणेश प्रतिमाओं को सिंध नदी के सड घाट पर ले जाया
गया जहाँ पूजा अर्चना कर बप्पा का विसर्जन हुआ विसर्जन के दौरान उपस्थित
सभी लोगों की आंखे नम हो गईं।  

रामेश्वर धाम का गणेश विसर्जन रहा आकर्षक का केन्द्र
कोलारस।
कोलारस में हर बर्ष की भांती इस बर्ष भी गणेश जन्मोत्सव बडे ही धूम-धाम से
मनाया गया नगर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं को विराजमान किया गया था, गणेश
आरती के साथ  भक्तों की भीड उमडती नजर आई। रामेश्वर धाम से मंदिर के मठाधीश
द्वारा सोमवार शाम रामेश्वर धाम से बडे धूम धाम से गणेश प्रतीमा निकाली गई
बाहर से आये कलाकारों दृारा मनमोहक झांकियां सजाई गईं जो लोगों के आकर्षण
का केंद्र बनी, चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। नगर के
बीचों-बीच स्थित जगतपुर चौराहे पर अनेक समितियो के सदस्यों में आतिशबाजी
चलाने की होड लगी रही। नगर के जगतपुर में भी बडे धूम धाम से गणेश जी
प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। वहीं एप्रोच रोड, ए बी रोड,
गायत्री कॉलोनी, सदर बाजार आदि में जलूस के बाद गणेश प्रतिमाओं को सिंध नदी
के  घाट पर ले जाया गया जहाँ पूजा अर्चना कर गणेश जी की प्रतिमाओ का
विसर्जन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!