Press "Enter" to skip to content

ठकुरपुरा गोलीकांड- कट्टे से युवक पर गोली चलाने वाले आरोपी पर 307 का केस दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ठकुरपुरा क्षेत्र में बीती रात्रि करीब 9.30 बजे आपसी रंजिश के चलते पवन पुत्र रामदयाल जाटव निवासी ठाकुरपुरा ने कट्टे से महादेव मंदिर टीनशेड के नीचे ठाकुरपुरा निवासी दीपक पुत्र फेरन जाटव पर कट्टे से गोली से चला दी। दीपक के यहां गोली पीठ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला आरोपी भी जख्मी हो गया था उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दीपक की रिपोर्ट पर से आरोपी पवन उर्फ चेला पुत्र रामदयाल के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!