शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम मानकपुर मलाऊनी रास्ते पर मोटरसाइकिल से जा रहे युवक बृजेश लोधी पर लूट करने के उद्देश्य से बदमाशों ने गोलीमार दी। जिससे पैर में गोली लगने से बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध भादवि की धारा 307 का मामला कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी बृजेश पुत्र हरनाम सिंह लोधी उम्र 26 साल निवासी मानकपुर अपनी सीटी 100 मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिछोर की ओर शादी के लिए दोना पत्तल लेने के लिए आ रहा था तभी मानकपुर और मलाऊनी के बीच अज्ञात बदमाशों ने कट्टे से बृजेश के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। लेकिन युवक साहस का परिचय देते हुए मोटर साइकिल को नहीं रोका और मोटरसाइकिल भगाते पिछोर अस्पताल में पहुंचकर अपना उपचार कराया और इस बात की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज करार्ई। जिस पर से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment