
शिवपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को पकड़ा
शिवपुरी। दिनाँक 15.04.19 को फरि. सीताराम पुत्र मिन्टूलाल गौड़ 58 साल नि. ठकुरपुरा ने थाना फिजीकल आकर जुबानी रिपोर्ट की कि मेरी विश्वकर्मा बाॅडी मेकर नाम की दूकान चन्द्र कुमार पत्ते वालों के पास है। आज सुबह मैं रोजाना की तरह अपने भाई गोविन्द गौड़ को चाय देने अपनी दूकान पर गया तो वहाँ जाकर मैने देखा कि मेरा भाई गोविन्द मृत अवस्था में पड़ा है उसका चेहरा खून से बिगड़ा था व चोट के निशान है उक्त सूचना पर से थाना फिजीकल में अप.क्र. 96/19 धारा 302 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर केे निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजीकल के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराध की सघन विवेचना प्रारंभ की गयी।
विवेचना के दौरान घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यों में एक शर्ट भी पायी गयी जिसके बारे में आस-पास पूछताछ करने करने पर पता चला कि ऐसी ही शर्ट कबाड़ा बीनने वाला एक व्यक्ति पहनता है। जिस पर से उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाश एवं पूछताछ की गयी तो पता चला कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति कोलियों के मंदिर के पास संजय काॅलोनी में रहने वाला रवि पुूत्र नत्थूलाल शाक्य है संदिग्ध को उसके घर से पकड़ा व हिकमत अमली से पूछताछ की तो संदिग्ध द्वारा मृतक गोविन्द गौड़ की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी से हत्या का कारण पूछा तो आरोपी रवि ने मृतक गोविन्द से झगड़ा होने पर गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त हत्याकांड का त्वरित खुलासा करने पर टीम को बधाई दी गयी।






Be First to Comment