
शिवपुरी पुलिस ने की अबैध शराव के खिलाफ बडी कार्यवाही
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में अवैध शराब रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना पोहरी द्वारा करीब 30000 रु की अबैध शराब व एक थार कार कीमती करीब 6 लाख की जप्त ।
चौकी प्रभारी भटनावर सुरेन्द्र सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति थार कार क्रं. एम पी 33 सी 5012 में अवैध रूप से शराब भरकर बैराड तरफ से भटनावर के रावत ढावे पर ले जा रहा है । चौसी प्रभारी भटनावर व्दारा थाना प्रभारी पोहरी को अवगत कराया ।
चौकी प्रभारी भटनावर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान रावत ढावे भटनावर के पास चैकिंग लगाकर वाहन चैक करना शुरू किया चैकिंग के दौरान मुखबिर के बताये नंबर की कार आते दिखी जिसे उक्त पुलिस टीम की मदद से रोककर पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान आरोपी चालक गाड़ी से निकल कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महेन्द्र सिंह रावत उर्फ मोनू पुत्र नरेश रावत निवासी भटनावर का होना बताया जिसके कब्जे से एक थार कार कीमती करीब 6 लाख रू एवं देशी प्लेन शराब के 203 क्वाटर आई बी के 50 क्वाटर शन्नी के 100 क्वाटर कुल मश्रुका कीमत 6 लाख 30 हजार रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया




