Press "Enter" to skip to content

विजयाराजे सिंधिया सेंटर फाॅर डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा दी गई 300 पीपीई | Shivpuri News

शिवपुरी। लॉक डाउन की शुरुआत से ही लोगों की मदद के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ट्रस्ट काम कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा अभी तक कई जरूरतमंद परिवारों को राशन और खाने के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
गुरुवार को ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों द्वारा एसपी राजेश सिंह चंदेल और जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा को पीपीई किट भेंट की गईं। ट्रस्ट द्वारा 300 पीपीई किट पुलिस विभाग को दी गई है। ट्रस्ट की ओर से जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भानु दुबे, विपुल जैमिनी, डॉ. रश्मि गुप्ता, गायत्री शर्मा, राजेंद्र शिवहरे और कप्तान यादव यह किट दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!