Press "Enter" to skip to content

झीलों के पर्यावरण उन्नयन और 300 बिस्तरीय अस्पताल के लिए राशि खर्च करने की मिली अनुमति / Shivpuri News

मध्य प्रदेश की मंत्री परिषद बैठक में आज शिवपुरी जिले के लिए केंद्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत झीलों के पर्यावरण उन्नयन एवं संरक्षण योजना और चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी के अंतर्गत निर्माणाधीन 300 बस्तरीय अस्पताल के लिए राशि व्यय की स्वीकृति मिल गई है।

 

तकनीकी शिक्षा कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह शिवपुरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा। वर्ष 2007 में झीलों के पर्यावरण उन्नयन एवं संरक्षण के लिए यह योजना स्वीकृत की गई थी। एप्को को इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया था, जिसका क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद शिवपुरी द्वारा किया जा रहा है। एप्को द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें परियोजना के दो घटक शामिल हैं जिसमें कोर कार्यों में सीवर नेटवर्किंग कार्य के अंतर्गत 97590 मीटर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। जबकि नॉन कोर कार्यों के तहत डिसिल्टिंग, स्टॉप डैम, सुलभ शौचालय आदि का काम किया जा रहा है।

 

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से पूर्व में जारी पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के स्थान पर अभी 223.75 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में जिले में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की जिला चिकित्सालय के चिकित्सा महाविद्यालय में उन्नयन की योजना के अंतर्गत शिवपुरी में चिकित्सा महाविद्यालय में 300 बिस्तर के अस्पताल भवन एवं परिसर निर्माण के लिए 111.55 करोड़ की राशि व्यय करने की स्वीकृति मिल गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!