
इजराइल पर ईरान के हमले के बाद मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया जा रहा है।
ईरान की सेना ने शनिवार देर रात 3 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) इजराइल पर करीब 300 ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया है। इजराइली सेना ने इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कुछ ड्रोन मार गिराए। वहीं, इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को रोका।
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइल के नेवातिम एयरफोर्स बेस को कुछ नुकसान पहुंचा है। हमले की वजह से मची भगदड़ में 12 लोग घायल हो गए। इजराइली चैनल 12 ने बताया कि ईरान ने ड्रोन हमला किया है। कुछ ड्रोन्स को सीरिया और जॉर्डन में भी मार गिराया गया है।
दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।
ईरान का दावा- हमले से इजराइल को 836 करोड़ का नुकसान
ईरान के स्टेट मीडिया IRNA ने दावा किया है कि हमले की वजह से ईरान को करीब 836 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। लेबनान के मीडिया अल-मायादीन TV के मुताबिक, ईरान के हमलों से ज्यादातर नुकसान मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पहुंचा।
कई मिसाइलें अराद शहर में जाकर गिरीं। कुछ मिसाइलें अल-फाहम शहर पर भी दागी गईं। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
ईरान बोला- अमेरिका ने जवाबी हमले में इजराइल का साथ दिया तो US बेस पर हमला करेंगे
ईरानी सेना ने अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उन्होंने काउंटर अटैक में इजराइल का साथ दिया तो अगला हमला अमेरिकी बेस पर होगा। ईरान की सेना के कमांडर मोहम्मद बघेरी से स्टेट TV से कहा, “अगर इजराइल ने हमला किया तो हम आज से भी बड़ा करेंगे।”





Be First to Comment