शिवपुरी। बढ़ती बेरोजगारी कहें या फिर लालच, के नाम पर शिवपुरीवासी किसी न किसी रूप में दर्जनों बार ठगी का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी न तो शहर के लोग जागरुक हो पा रहे हैं और न ही पुलिस एवं प्रशासन के जिम्मेदार। अब इसी तरह का जाल शिवपुरी शहर में मुम्बई से आकर एक शख्स द्वारा मुम्बई टॉप 30 गुरूकुलम नाम से सिद्धेश्वर मंदिर के सामने एक कार्यालय खोलकर कुछ तथाकथित लोगों द्वारा बिछाया जा रहा है। इस बात का खुलासा आज उस समय हुआ जब आज सुबह हमारी टीम द्वारा इस संस्था की हकीकत जानने के लिए पड़ताल की। टीम की सूचना पर से सबसे पहले संस्था पर फिजीकल टीआई सुनील खैमरिया पहुंचे और मामले की पड़ताल की, लेकिन उन्हें संस्था के प्रबंधक मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके इसके बाद थाना प्रभारी शिक्षा विभाग का मामला कहकर चलते बने। इसके बाद सूचना प्रभारी कलेक्टर एचपी वर्मा को दी तो उन्होंने मामले की पड़ताल हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार को निर्देशित किया। कुछ समय बाद शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एके रोहित मौके पर पहुंचे, फिर बीआरसीसी। दोनों शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को भी संस्था प्रबंधक केवल मौखिक रूप से ही सफाई देते हुए दिखाई दिए, लेकिन कागजी रूप से दोपहर 1 बजे का समय देकर चलता कर दिया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पूर्व की भांति उनके सवालों के जबाव भी संस्था के प्रबंधक नहीं दे सके। कुल मिलाकर मौके पर टीआई व शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों को सबकुछ ठीकठाक नहीं लगा और दोपहर 1 बजे तक संस्था की ओर से सभी कागज उपलब्ध कराने का लॉलीपोप लेकर चलते बने। खासबात यह है कि संस्था का शिवपुरी में किसी प्रकार का पंजीयन नहीं है और वह अधिकारियों के सामने मान्यता के आवेदन करने की बात कहते रहे, लेकिन उनके द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व ही एक बड़े समाचार पत्र के माध्यम से लोगों को 75 हजार में फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क करने का विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया। इस तरह से संस्था द्वारा खुलेआम लोगों के साथ धोखाधड़ी का प्रयास किा जा रहा है, बावजूद इसके शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों द्वारा समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही के नाम पर कुछ भी सामने नहीं आ पाया है।
डीईओ कटियार बोले, आप नियमों से करें भर्ती नहीं तो करा दूंगा एफआईआर
संस्था संचालक पाठक पर्दे के पीछे से कर रहा ठगी…?
पैसे दो मास्टर बनो
इनका कहना है
हमें संस्था से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं किए हैं, हो सकता है सीईओ साहब के कार्यालय में पेश किए गए हों, इसमें सिर्फ एक ही पॉइंट फाल्ट है कि उनके द्वारा जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें प्रभारी कलेक्टर द्वारा ही कार्यवाही की जा सकती है।
अजय कटियार
जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी
मामले से संबंधित जानकारी से मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशन में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सुनील खैमरिया
थाना प्रभारी फिजीकल






Be First to Comment