नई दिल्ली। स्थानीय ज्वेलर्स की मांग में गिरावट के
बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से शनिवार को सोने की कीमत में 820 रुपए की
गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सोने के दाम 30,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर
आ गई। यह इस साल एक दिन में हुई सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट है।
आठ ग्राम की गिन्नी के दाम पूर्वस्तर पर 24,600 रुपए ही रहा।
वहीं,
दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की खुदरा मांग के चलते
चांदी 42,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। व्यापारियों ने कहा कि
विदेशों में कमजोर ट्रेंड के अलावा, ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की मांग
में गिरावट के कारण मौजूदा उच्च स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
वैश्विक
स्तर पर सोने की कीमत एक साल के उच्च स्तर 1,357.64 डॉलर प्रति औंस पर
पहुंच गई थी। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को हुए ट्रेड में 0.19 प्रतिशत की
गिरावट के साथ सोने की कीमत 1,346 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी के भाव
0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.93 डॉलर प्रति औंस रहे।
शुक्रवार
को सोने का दाम 990 रुपए की बढ़त के साथ 31,350 रुपए के उच्चतम स्तर पर
पहुंच गया था। यह 10 महीने के उच्च स्तर पर 31,350 रुपए पर बंद हुआ। बताते
चलें कि साल 2015 के बाद से डॉलर सबसे कमजोर स्तर पर है और उत्तरी कोरिया व
अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित जगह पर पैसा लगा रहे हैं,
जिससे सोने के दाम बढ़ रहे थे।
सोने के दाम में भारी गिरावट, 30 हजार 530 रुपए पर पहुंचा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment