Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय सैन समाज का युवक-युवती अभिभावक परिचय सम्मेलन 30 को

शिवपुरी। अखिल भारतीय सैन समाज का 15वां युवक-युवती अभिभावक परिचय सम्मेलन 30 अक्टूबर मंगलवार को सैन समाज इंदौर के तत्वाधान में रीगल चौराहा इंदौर में स्थित रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी भारतीय सैन समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सैन मड़ीखेड़ा वालों ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। श्री सैन ने बताया है कि उक्त सम्मेलन का उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक कैलाश विजय वर्गीय करेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) अध्यक्ष केश शिल्पी बोर्ड तथा संबोधन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वर्मा द्वारा की जाएगी। उक्त सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों के फॉर्म 20 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे। जिसमें दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ भरा हुआ फॉर्म समिति को जमा करना होगा। शिवपुरी में उक्त फॉर्म भारतीय सैन समाज के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सैन एवं   राज्यमंत्री प्रतिनिधि केश शिल्पी नवनीत सैन के पास जमा किए जाएंगे। इस दौरान प्राप्त होने वाले फॉर्मो के साथ वायोडाटा समाज द्वारा प्रकाशित की जाने वाले सैन सम्पर्क स्मारिका में सचित्र प्रकाशित किए जाएंगे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!