Press "Enter" to skip to content

30 जून को आधी रात जन्मा बच्चा, नाम रखा ‘जीएसटी’

नई दिल्ली :–  देश में 30 जून के रात को आर्थिक व्यवस्था के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया| संसद भवन से रात 12 बजे जीएसटी लांच किया गया| आजादी के जश्न की तरह जीएसटी की लॉन्चिंग की गई| इस जश्न के माहौल के बीच राजस्थान में एक बच्चे का जन्म हुआ| माता पिता ने इस पल को यादगार बना दिया और बच्चे का नाम जीएसटी रखा| ता इस दौरान टीवी पर जीएसटी का कार्यक्रम ही देख रहा था और उसे जुड़वा बच्चों की सूचना मिली। इतना उत्साहित हुआ कि लड़के का नाम जीएसटी ही रख दिया।
राजस्थान के ब्यावर में 30 जून की आधी रात को 12.02 बजे इस बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे की मां पर जीएसटी का ऐसा प्रभाव पड़ा की उसने बच्चे का नाम ही जीएसटी रख दिया। वहीं मां और बच्चे की एक तस्वीर सामने आई है। अपने नवजात बच्चे के साथ सेल्फी ले रही मां बेहद खुश नजर आ रही है, जबकि जीएसटी भी मां की गोद में वह सुकून की नींद सो रहा है। शहर की महालक्ष्मी मंदिर वाली गली में रहने वाले जसराज सैन  ने बताया कि इस पल को यादगार बनाने के लिए ये नाम जरूरी था। सैन के मुंबई विले पार्ले में रेडीमेंड की दुकान है तथा तीन लड़कियों पर उसके जुड़वा बच्चे हुए है।
उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी पूरे देश में लागू हो गया। इसके साथ ही अब केंद्र और राज्यों के स्तर पर लगने वाले 17 केंद्रीय और राज्य स्तरीय टैक्स के साथ-साथ 23 अलग-अलग तरह के सेस के बदले केवल जीएसटी देना होगा।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!