Press "Enter" to skip to content

श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियां श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 30 दिसम्बर तक आवेदन करें

शिवपुरी। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण सहकर्मकार मण्डल के श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को मण्डल द्वारा वर्ष 2018-19 में श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में कक्षा 06, 07, 08, 09 एवं 11वीं के शुरू होने वाले सत्र में नि:शुल्क प्रवेश लेने हेतु आवेदन पत्र 30 दिसम्बर 2017 तक निर्धारित प्रारूप में वर्तमान में अध्ययनरत विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को प्रस्तुत कर सकते है। विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 08 अप्रैल 2018 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना प्रवेश पत्र के साथ दी जाएगी। श्रम पदाधिकारी शिवपुरी श्री एस.के.जैन ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा 100 अंको की होगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण, हिन्दी, विज्ञान, एप्टीट्यूट के वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे। आवेदन जिला श्रमपदाधिकारी कार्यालय एवं संस्था के प्राचार्यों से प्राप्त किए जा सकते है। अधिक जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र 222.द्यड्डड्ढशह्वह्म्.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ /द्वश्चड्ढशष्22ड्ढ  पर प्राप्त किए जा सकते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!