Press "Enter" to skip to content

मां काली दरबार न्यू ब्लॉक में विशाल जागरण 3 अक्टूबर को | Shivpuri News

लखनऊ, अलीगढ़ और गुना से आएंगे कलाकार 
शिवपुरी। शहर के न्यू ब्लॉक स्थित मां काली दरबार में विशाल मां भगवती जागरण 3 अक्टूबर की रात होने जा रहा है। लगातार 28 साल से आयोजित होने वाला यह जागरण इस बार भी धूमधाम से आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को भक्त मंडल की बैठक आयोजित की गई। माता दरवार के प्रमुख मदनलाल गोयल ने बताया कि कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप शिवपुरी ने  इस जगराते में लखनऊ, अलीगढ़ और गुना के कलाकार आमंत्रित किये हैं। जागरण 3 अक्टूबर रात को 8 बजे शुरू होगा। जगराते में लखनऊ की कलाकार दीपा पांडे, गुना की कलाकार नीतू जहां माता की भेंटे प्रस्तुत करेंगी वहीं जोंटी एंड पार्टी अलीगढ़ द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। जिसमें राधा कृष्ण, हनुमान, मां काली और शंकर भगवान सहित अन्य कई झांकियां तैयार की जाएंगी।  जिलेभर के माता भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।  जागरण को लेकर आज हुई बैठक में जो लोग शामिल हुए उनमे माता के भक्त मदनलाल गोयल सहित डॉक्टर रामकुमार शिवहरे, विमल जैन कोलारस, एडवोकेट श्याम गोयल, मोहनलाल बसाई वाले, दिनेश शर्मा, राधे प्रधान, ब्रजेश  राठौर, रामकिशन शाक्य, अनूप गुप्ता कोलारस, नितिन ग्वालियर, मिथलेश यादव, विपिन शुक्ला, बल्लू जैन, भानु सोनी, लालू, कैलाश बंसल, संजय ढींगरा, आरडी सोनी, गोपाल भितरवार, अमरीश चाचा,  मनीष मित्तल आदि शामिल हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!