
24 घंटे के अंदर चोरी के माल के साथ 3 आरोपियों को शिवपुरी पुलिस ने दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 07.01.2019 को फरियादी मोहन लाल सैन की रिपोर्ट पर सेट थाना पिछोर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/19 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों एवं चोरी गए माल की तलाश शुरू की गई |
दिनांक 08.02.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ग्राम खटकयाना थाना खनियाधाना छिपे हुए हैं सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पिछोर श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम खटकयाना मैं दबिश देकर आरोपी शब्बर खान,शहबाज खान,अमजद खान उर्फ भैया लड़ईया को पकड़कर पूछताछ की गई जिनके द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल 1 जोड़ी चांदी की बड़ी पायल, 3 जोड़ी चांदी की छोटी पायल, एक चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति, एक चांदी की गणेश जी की मूर्ति ,एक सैमसंग J7 कंपनी का मोबाइल व एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और नकदी 1900 रुपए बरामद किए |
उक्त कार्यवाही में उनि नितेश जैन, प्रआर अरविंद सिंह यादव, आरक्षक रवि कौरव, गणेश शंकर,कुलदीप ,राम अवतार, जसवंत,अर्जुन और सुनील की सराहनीय भूमिका रही




