
.jpg)
इंदौर। राऊ के नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह मोहम्मद हुसैन के खेत में रह रहे मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग के बाद वहां रखे 3 गैस सिलेंडर फट गए। आग लगने के वक्त वहां कोई नहीं होने से कोई जनहानी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सभी काम से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धमाके से सिलेंडर के टुकड़े आस-पास बिखरे पड़े थे





Be First to Comment