भोपाल।
राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों के तबादला आदेश जारी
कर दिये है। इस फेरबदल मे पिछले हफ्ते विधानसभा सत्र के दौरान पंचायत एवं
ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पर प्रताड़ना के आरोप लगाने वाले
पंचायत आयुक्त संतोष मिश्र को हटा दिया गया है। मिश्रा को ओसडी मंत्रालय
पदस्त किया है।

सरकार ने मिश्रा की जगह संचालक एड्स
मसूद अख्तर को पंचायत आयुक्त बनाया है। साथ ही उच्च शिक्षा आयुक्त एमबी ओझा
को उज्जैन संभागायुक्त पदस्त किया है । उज्जैन संभागायुक्त रविंद्र पस्तोर
31 मार्च को रिटायर हो रहे है। ज्ञात हो कि आईएएस संतोष मिश्र ने जुलानिया
पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। विधानसभा मे जुलानिया की फटकार के बाद
मिश्रा का बीपी बढ़ने पर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में सीएम
ने जुलानिया से सफाई मांगी। जिसमे इन्होंने सीएम को बताया कि मिश्र ने
मंदसौर जिले की सीतामऊ जनपद के सीईओ को भ्रस्टाचार मे बचाने कलेक्टर के
जवाब को पलटकर विधानसभा को मिथ्या जानकारी भेजी थी।

Be First to Comment