Press "Enter" to skip to content

थाना बैराड़ द्वारा कस्बे में पैदल गश्त के दौरान 3 ओवरलोड डंफरों को किया जप्त | Bairad News

शिवपुरी  दिनांक 25.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक आलोक सिंह भदोरिया द्वारा कस्बा गस्त के दौरान अनाज मंडी बैराड़ में सफेद गिट्टी से भरे डंफर क्रमांक एमपी 33 एच 1844 ,एमपी 33 एच 1833, एमपी 33 एच 2175 को रोककर चेक किया एवं धर्मकांटा पर तौल कराने पर वाहन का वजन मय माल के क्षमता से अधिक भरा हुआ पाया गया जोकि परमिट की शर्तों का उल्लंघन एवं मौके पर कागजात पेश न करने से उत्त डम्फरो को एमव्ही एक्ट  की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जप्त कर सुरक्षार्थ थाने में रखा गया । उक्त तीनों डंफर जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु परिवहन अधिकारी शिवपुरी को सूचित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!