बैराड़। उप संचालक की टीम ने खाद बीज की 3 दुकानों पर मारे छापे मार कर कार्यवाही की हैं। नगर परिषद बैराड़ की खाद बीज एवं कीटनाशक दवाइयों के विक्रेताओं के 2 दिन से दुकानें बंद कर भाग रहे थे लेकिन आखिर में प्रशासन ने दुकानें खुली देकर छापामार कार्यवाही की। आखिर कृषि विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गये। जिला कृषि उप संचालक की टीम ने बैराड़ की मंडी रोड पर खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारे जिनमें दुकानों पर नकली दवायें मिलने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की।
जिला कृषि उप संचालक यूएस तोमर सहायक संचालक एसएस घुरैया एसएडीओ पोहरी आरडी राठौर टीम ने मंडी रोड स्थित राजोरिया कृषि सेवा केंद्र त्यागी बीज भंडार विजयानंद बीज भंडार पर छापा मारा छापे में दुकानों पर खाद के स्टॉक रजिस्टर केस मेमो खरीद बिक्री आदि में विसंगतियां पाए जाने के साथ खाद विक्रय करने की फिंगर मशीन भी बंद मिली। घटिया स्तर के कीटनाशक एवं बीजों के सैंपल जांच हेतु टीम द्वारा लिए गए। कृषि विभाग की टीम की छापामार कार्यवाही की जद में केवल 3 दुकानें ही आपाई जब तक अन्य विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।





Be First to Comment