Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया 3 साल तक दुष्कर्म / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाली किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने में आकर रविवार को एक युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। 
बैराड़ क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि इससे पहले वह श्योपुर में रहती थी। यहां तीन साल पहले शादी में उसकी मुलाकात पवन जाटव से हुई। शादी के बाद वह उसे कॉल करने लगा और उसे शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। जब किशोरी को दूसरी जगह शादी होने की बात का पता चला तो वह थाने पहंुची और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने पवन जाटव के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!