Press "Enter" to skip to content

अधिकारी एल3 एवं एल4 के लंबित आवेदनों का वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण कराए | Shivpuri News

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने समय-सीमा (टी.एल.) के पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में एल-3 एवं एल-4 स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण रूचि लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
श्रीमती अनुग्रहा पी ने सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों की विभिन्न स्तरों पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिला अधिकारीगण एल-1 एवं एल-2 स्तर के आवेदन पत्रों का निराकरण उनके अधिनस्थ एवं वे स्वयं करें। जबकि एल-3 एवं एल-4 स्तर के आवेदनों के निराकरण हेतु विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित कराए। उन्होंने 300 एवं 500 दिवस से अधिक के आवेदन पत्रों की भी विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे आवेदन पत्र जो बिना किसी कारण एवं उत्तर के निराकरण किए बिना भेजे जाते है। इसके लिए संबंधित शाखा के लिपिक के विरूद्ध भी वेतन काटने की कार्यवाही की जाए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!