Press "Enter" to skip to content

घर से रास्ता भटकी 3 वर्षीय बच्ची, डायल 100 ने मिलवाया परिवार से / Baiard News

शिवपुरी। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिवपुरी थाना बैराड़ के अंतर्गत एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है ,जो कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।

 उक्त सूचना डायल-100 पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा डायल-100 पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी को दी गई, डायल-100 पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.-14 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक बृजमोहन यादव और पायलेट शैलेन्द्र धाकड़ द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण मे लिया गया। 

 


बच्ची को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर बच्ची को थाने लाया गया। जहाँ कुछ देर बाद बच्ची के पिता बच्ची को तलाश करते हुए थाने आये। जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!