सागर। यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट में 5लुटेरों हथियाबंद ने जनरल कोच के एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के साथ
लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने दो यात्रियों को गोली मार दी, जिससे वे
घायल हो गए। भोपाल से विदिशा के बीच हुई इस वारदात में 3 आरोपी विदिशा के
बाद ट्रेन से कूदकर भाग निकले। यात्रियों ने 2 लुटेरों को पकड़ लिया और
उनकी पिटाई कर दी।
रात 2:12 बजे ट्रेन बीना स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी
और सिविल पुलिस ने घायल यात्रियों और दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल
पहुंचाया। जनरल कोच के यात्री जान जाने के डर से बर्थ के नीचे दुबके बैठे
थे। बीना में जब पुलिस पहुंची तो यात्रियों ने गेट खोला और राहत की सांस
ली। जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती से लौट रहे युवाओं ने साहस दिखाते हुए
आरोपियों से देशी कट्टा और कारतूस छीन कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को
बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।





Be First to Comment