शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घसारई मौनी बाबा मंदिर के पास एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए वहां रखी डीपी में घुसा दिया। घटना में बिजली विभाग को लगभग 2 लाख से अधिक का नुसान हो गया। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम के करीब एक डंपर चालक ने घसारई मौनी बाबा मदिर के पास झांसी रोड शिवपुरी पर स्थित 11 केव्ही उपकेंद्र में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां रखे ट्रांसफार्मर, पोल, स्ट्रक्चर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस हादसे में उपकेंद्र में लगभग 2 लाख 4 हजार रुपए के सामान की क्षति हुई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया जिसमे बाद पुलिस को सूचना मिली जहां मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और डंपर को जब्त कर थाने में रखवा दिया।





Be First to Comment