बैंक अकाउंट में 2 लाख रुपए भी हैं तो हो जाएं सावधान!
यदि आपके बैंक अकाउंट में दो लाख रुपए या इससे अधिक की रकम जमा है तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है. इन सारे अकाउंट पर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तिरछी नजर है.
दरअसल, आरबीआई ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस तरह के अकाउंट को जांचने को कहा है. मसलन, यह अकाउंट किसके नाम है और इस अकाउंट में ये रकम कब जमा हुई. यदि इस अकाउंट के जरिए संदिग्ध लेन-देन हुआ है तो फिर कब-कब और किस अकाउंट में हुआ?काले धन पर सख्त कार्रवाई
आरबीआई ने सारे बैंक को इस तरह के अकाउंट से संबंधित आंकड़े साझा करने को कहा है. सेंट्रल बैंक यह देखना चाह रहा है कि कहीं इन अकाउंट में 8 नवंबर के बाद काले धन तो नहीं रखे गए.
अभी सभी सरकारी और निजी बैंक फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट को उन बैंक खातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसमें नोटबंदी के 2.5 लाख या इससे अधिक की रकम नगद में जमा की गई.

अभी सभी सरकारी और निजी बैंक फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट को उन बैंक खातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसमें नोटबंदी के 2.5 लाख या इससे अधिक की रकम नगद में जमा की गई.इसके अलावा, इनकम टैक्स के अधिकारी उन बैंक लॉकरों को भी खंगाल रही है जिसमें संदिग्ध लेन-देन का शक है. मसलन, पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर में ये रुपए मिले हैं. ये सारे नोट 2000, 500 और 100 रुपए के हैं.
नकदी निकासी सीमा की 30 दिसंबर के बाद समीक्षा
इधर, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नोटबंदी के बाद बैंक खातों से पैसे निकालने की सीमा की 30 दिसंबर के बाद समीक्षा की जाएगी. पुराने 500 और 1000 के नोटों को खातों में जमा करने का यह आखिरी दिन है.सरकार ने बैंक खातों से निकासी की सीमा 24,000 रुपए प्रति सप्ताह तय की है. एटीएम से प्रतिदिन 2,500 रुपए निकाले जा सकते हैं. वित्त सचिव अशोक लवासा ने नोटबंदी के वृद्धि पर असर के बारे में पूछे जाने पर माना कि नकदी में काम करने वाला अनौपचारिक क्षेत्र समस्या का सामना कर रहा है.
रिजर्व बैंक जल्द ही 500 रुपए के नोट जारी करेगा

रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह जल्द महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 500 का नया नोट जारी करेगा. इसमें दोनों नंबर पैनलों में इनसेट में ई लिखा होगा. नोट के पिछली तरफ स्वच्छ भारत का लोगो छपा होगा.रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ अतिरिक्त चीजें होंगी. मसलन नंबर पैनल में स्टार हो सकता है. इन नोटों के पैकेट 100 नोट होंगे, लेकिन वे क्रमवार नहीं होंगे.







Be First to Comment