दतिया। जिगना पुलिस ने सोमवार को एक
स्थाई वारंटी रामेश्वर रावत पुत्र पेज सिंह रावत निवासी ग्राम सतारी को तिवारी पुरा जिगना से गिरफ्तार किया गया ,आरोपी के ऊपर 2014 में घर में घुसकर मारपीट करने हवाई फायर करने ,अवैध हथियार रखने का प्रकरण पंजीबद्ध था,आरोपी विगत 5 साल से फरार था साथ ही गिरफ्तारी वारंटी राजेंद्र पुत्र लालाराम अहिरवार निवासी ग्राम गणेश खेड़ा को आरोपी के घर से गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा ।
थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा सहायक उपनिरीक्षक महेश श्रीवास्तव ,आरक्षक दिलीप, रविंद्र यादव, दीपेश अमर, राजीव ,धर्मेंद्र यादव की कार्यवाही ।
[16/03, 4:26 PM] so ravindra shrma2: हरभजन रजक पुत्र हरदास रजक निवासी पठारी के साथ गंभीर मारपीट करने वाले दो आरोपी जिगना पुलिस की गिरफ्त में.
दिनांक 08-02-20 को पुरानी रंजिश को लेकर सीताराम अहिरवार एवं हरीश चंद अहिरवार ने पड़ोसी हरभजन पुत्र हरिदास रजक उम्र 46 साल निवासी पठारी के साथ एक राय होकर गंभीर मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई थी जिस पर थाना जिगना में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र 15/20 धारा 324,326,294,34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना दिनांक से ही आरोपी अपनी सुकून से फरार थे |
आज आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा,सउनि आजाद खान, आर दीपेश,राजीव,रमा,नरेश,सुरेन्द्र कि कार्यवाही ।






Be First to Comment