ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयलोजी विभाग में 20 संदिग्ध
डेंगू मरीजों के ब्लड सैम्पल की जांच की गई है। जिसमें से 2 मरीज डेंगू
पॉजीटिव पाए गए हैं।
जीआर मेडिकल से जारी हुई रिपोर्ट में सिटी
सेन्टर निवासी प्रतिक पुत्र अशोक गुप्ता डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। वहीं एक
मुरैना का मरीज डेंगू पॉजीटिव पाया गया है।
Be First to Comment