
11 जोडों का होगा नि:शुल्क सामूहिक विवाह
बैराड़। जिले के बैराड नगर पंचायत क्षेत्र के धौरिया रोड पर बने किरार समाज के सामूदायिक भवन में अखिल भारतीय किरार धाकड क्षत्रिय कल्याण महासभा द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रेल को आयोजित किया जायेगा उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किरार धाकड क्षत्रिय कल्याण महासभा के राधेश्याम धाकड के निर्देशनुसार पूर्व मण्डी अध्यक्ष जगदीश धाकड गोवरा एवं जिलाध्यक्ष एव युवा पत्रकार माखन सिंह धाकड द्वारा दी गई माखन सिंह धाकड द्वारा अक्षय तृतीय पर होने वाले इस सम्मेलन में अपने सजातीय बन्धुओं से अनुरोध किया है कि हमारे प्रदेश के युवा यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 जोडों का नि:शुल्क सम्मेलन आयोजित किया जायेगा । इस तरह के सम्मेलन देश प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के बैराड नगर को प्राथमिकता पर लेकर सम्मेलन को आयोजन युवा जिला अध्यक्ष माखन सिंह धाकड की निगरानी में स्वजातिय बन्धुओं के सहयोग से किया जायेगा। सभी स्वजातीय बन्धुओं से अनुरोध है। कि इस महान पुन्य कार्य को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर सफल बनाकर वर-बधू को आशीर्वाद प्रदान करे, इस महान कार्य में किरार समाज के स्वजातीय भाई देश एव प्रदेश के समाजिक समाज सेवी भी उपस्थित रहेंगे।






Be First to Comment