Press "Enter" to skip to content

पुलिस सर्जरी: चार टीआई 29 एसआई को एसपी ने किया इधर से उधर | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक के रूप में शिवपुरी जिले की कमान संभालने के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस महकमे में कसावट लाने की दिशा में पहली बार शनिवार को बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। देर शाम जारी तबादला सूची में 4 टीआई और 29 एसआई को इधर से उधर किया है। टीआई सतीश चौहान काे बदरवास थाने से कोलारस थाने की कमान सौंपी है। भौंती थाने से पहले टीआई चौहान कोलारस की कमान संभाल चुके थे। चौहान को यह दूसरी बार कोलारस की जिम्मेदारी मिली है। वहीं बैराड़ टीआई आलोक सिंह भदौरिया को एसपी ने लाइन बुला लिया है। इसी तरह अन्य थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है जिसमें से कुछ से थानों का प्रभार छीन लिया गया है।
जानकारी के अनुसार एसपी ने टीआई सतीश चौहान को थाना कोलारस से बदरवास, टीआई राजीव कटारे को नरवर से बदरवास, टीआई आलोक सिंह भदौरिया को बैराड़ से पुलिस लाइन, टीआई उत्तम सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन से थाना नरवर की कमान सौंपी है। इसी तरह इंदार थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र शर्मा को थाना प्रभारी छर्च, छर्च थाना प्रभारी रघुवीर धाकड़ को थाना प्रभारी सिरसौद, पुलिस लाइन से विजयपाल जाट को थाना प्रभारी बैराड़, पूरन शर्मा को थाना प्रभारी इंदार, रिपुदमनसिंह को थाना प्रभारी अमोला, सिटी कोतवाली थाने से अनुपम मिश्रा को थाना प्रभारी गोपालपुर, थाना प्रभारी गोपालपुर अमित चतुर्वेदी को थाना प्रभारी सुभाषपुरा, थाना प्रभारी कैलाशनारायण शर्मा को थाना प्रभारी रन्नौद, पुलिस लाइन एडी टीम से रविंद्र सिकरवार को थाना प्रभारी सुरवाया, थाना करैरा से मनीष जादौन को थाना प्रभारी बम्हारी, थाना मायापुर से अशोक बाबू शर्मा को थाना प्रभारी भौंती, थाना प्रभारी सुरवाया राघवेंद्र यादव को थाना कोतवाली, सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे को थाना देहात, थाना भौंती से पीएस दादौरिया को थाना पोहरी, थाना देहात से रामसिंह राजौरिया को थाना कोलारस, थाना प्रभारी रन्नौद सुरेश बाबू शर्मा को थाना बदरवास, थाना कोतवाली से बृजमोहन कुशवाह को थाना बदरवास, पुलिस लाइन से चेतन शर्मा को थाना करैरा, गीतेश शर्मा को थाना कोतवाली, मनोज सरयाम को थाना देहात, छत्रपालसिंह तोमर को थाना मायापुर, योगेंद्र सिंह सेंगर को थाना पोहरी, मनीषसिंह चौहान को भौंती, अजय मिश्रा को थाना फिजीकल, धर्मेंद्र शिवहरे को बैराड़, राजीवर गुर्जर को एडी प्रभारी बनाया है। सिरसौद थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर को थाना कोलारस, कोलारस थाने से सुनील राजपूत को थाना कोतवाली शिवपुरी और पुलिस लाइन से रामदास कोली को सिटी कोतवाली शिवपुरी पदस्थ किया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!