झांसी तिराहा तथा मनियर फीडर पर क्रमशः 29 एवं 30 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा | Shivpuri News

शिवपुरी। 11 के.व्ही.झांसी तिराहा फीडर पर 29 जून 2019 को प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से विजयपुरम, कृष्णपुरम, महावीरनगर, महल कालोनी, शंकर कालोनी, खेडापति कालोनी, लुहारपुरा, वीर सावरकर कालोनी में विद्युत प्रवाह प्रभावित रहेगा। 
इसी प्रकार 11 के.व्ही.मनियर फीडर पर 30 जून 2019 को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से लालमाटी, मनियर, फतेहपुर, माधवनगर, शारदा काॅलोनी, दुबे नर्सरी, 30 नम्बर कोठी आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह प्रभावित रहेगा।