शिवपुरी। पशुपालन विभाग द्वारा गोकुल महोत्सव 28 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2017 तक संपूर्ण जिले में संचालित किया जाएगा। जिसमें सभी विकासखण्डों के आबाद ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जाने हेतु 25 दलों का गठन किया गया है, जो प्रत्येक ग्राम में सुबह एवं दोपहर शिविर आयोजित करेंगे। जिले के सभी कृषक एवं पशुपालक ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर विभागीय योजनाओं का लाभ लें।
पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ.एम.सी.तमोरी ने बताया कि इन शिविरों में कृषकों, पशुपालको के समस्त प्रकार के पशुधन का उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण एवं औषधि वितरण का कार्य नि:शुल्क संपादित किया जाएगा एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जाएगी तथा हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन पत्र लिए जाएगें।





Be First to Comment