
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धार्मिक स्वतंत्रता की अपनी नीति के तहत चीन, तुर्की, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान और म्यांमार के लोगों से मुलाकात की । इस मौके पर कुल 27 लोगों ने ट्रंप से मुलाकात कर खुद पर हो रहे अत्याचारों और भेदभाव की जानकारी दी। इनमें चीन के दो उइगर मुस्लिम, एक तिब्बती बौद्ध और एक ईसाई नागरिक शामिल थे।
म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ट्रंप को 2017 में हुए नरसंहार के बारे में बताया। गौरतलब है कि नरसंहार के लिए जिम्मेदार म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग लैंग को अमेरिका ने मंगलवार को ही प्रतिबंधित किया है।
इसके अतिरिक्त ट्रंप ने म्यांमार, वियतनाम, उत्तर कोरिया, ईरान, तुर्की, क्यूबा, इरीट्रिया, नाइजीरिया के ईसाइयों से मुलाकात की। अफगानिस्तान, सूडान, न्यूजीलैंड, के मुस्लिमों, इराक निवासी यजीदी और यमन में रहने वाले यहूदी समुदाय के लोगों ने ट्रंप से मिलकर मदद की गुहार लगाई।





Be First to Comment