Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश में 26 दिसम्बर को बिजली की अधिकतम मांग का रिकार्ड बना

भोपाल।मध्यप्रदेश में गत 26 दिसम्बर को बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकार्ड बना। बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार बिजली की एक दिन की अधिकतम मांग 13 हजार 740 मेगावाट दर्ज हुई। राज्य में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ। दो दिन से बिजली की अधिकतम मांग 13 हजार 700 मेगावाट के ऊपर दर्ज हो रही है।

इस साल रबी सीजन में अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर में बिजली की अधिकतम मांग के नित नए रिकार्ड कायम हुए। पिछले वर्ष बिजली की अधिकतम मांग 28 दिसम्बर 2017 को 12 हजार 240 मेगावाट दर्ज हुई थी।

चालू रबी सीजन में 31 अक्टूबर को इस रिकार्ड को पीछे कर बिजली की अधिकतम मांग 12 हजार 268 मेगावाट दर्ज हुई। इसके बाद नवम्बर और दिसम्बर में बिजली की अधिकतम मांग के नित नए रिकार्ड बने।

प्रदेश में चार दिन यानी 24 दिसम्बर को बिजली की अधिकतम मांग 13 हजार 640 मेगावॉट, 25 दिसम्बर को 13 हजार 642 मेगावाट, 26 दिसम्बर को बिजली की अधिकतम मांग 13 हजार 740 मेगावाट और 27 दिसम्बर को भी 13 हजार 700 मेगावाट के ऊपर दर्ज हुई है। राज्य की विद्युत कम्पनियां 14 हजार मेगावाट से अधिक बिजली मांग की आपूर्ति करने को तैयार हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!