करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में नॉन जीडी चतुर्थ समुदाय के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईटीबीपी सेंट्रल फ्रंटियर के महानिरीक्षक पी एस पापटा ने 265 नौ सैनिको के शपथ ग्रहण प्रशिक्षण उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगो के द्वारा 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण, गर्मी वाले स्थान पर लिया गया एवं आप के द्वारा परेड के दौरान प्रशिक्षण मंच से गुजरना, सेल्यूट करना मन को प्रफुल्लित कर देता है , आप लोगों के इस कर्तव्य की मैं प्रशंसा करता हूं। आप लोगो को ड्रेस पहनते ही आपकी व्यक्तिगत पहचान, बल की पहचान में मिल जाती है, हम सब पर पहला हक देश का बनता है, दूसरा हक हमारे बल का बनता है, तब कहीं परिवार का हक होता है ।हम अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को देश से ऊपर ना लें । देश सेवा को अच्छे ढंग से करें। नव आरक्षको द्वारा अच्छे प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आईजी श्री पापटा ने कहा कि आरटीसी करेरा के डीआईजी रमाकांत शर्मा एवं उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग उत्कृष्टता को अपना लक्ष्य बनाएं रखे।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल विश्व भर के सुरक्षा बलों में से एक अति विशिष्ट बल के रूप में जाना जाता है इस बल का प्राथमिक कर्तव्य भारत चीन सीमा पर चौकसी करना है। सीमा पर वातावरण संबंधी अति विषम परिस्थितियां होते हुए भी यह बल अपने कर्तव्य को भली-भांति पूर्ण करता है ,समस्त चुनोतियों के पश्चात भी हम निरंतर देश सेवा में तत्पर रहते हैं। इस बल को विभिन्न ड्यूटियां जैसे आंतरिक सुरक्षा, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा ,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी, उच्चायोगों की सुरक्षा आदि जिन्हें इस बल ने शौर्य दृढ़ता एवं कर्म निष्ठा के साथ निभाया है । 24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 265 जवान हमारे बल में जुड़ गए। प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग में बैटल क्राफ्ट, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मानचित्र अध्ययन, प्रतिविद्रोहीता, ड्रिल, आपदा प्रबंधन तथा कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण शामिल है। अंत में उप सेनानी विरेन्द्र सिंह रावत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।






Be First to Comment