राहुल गांधी ने गुजरात के 26वें मंदिर में किए दर्शन, बाहर आए तो लगे मोदी-मोदी के नारे
अहमदाबाद.कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी रविवार को गुजरात में 26वीं बार मंदिर पहुंचे। उन्होंने खेड़ा में डकोर के श्री रणछोड़जी मंदिर में दर्शन किए। जब वह पूजाकर बाहर निकले तो सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। उन्होंने जनता के अभिवादन के लिए हाथ हिलाया तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद राहुल अपनी कार में बैठकर काफिले के साथ वहां से निकल गए। शुक्रवार को भी राहुल अहमदाबाद के मोगलधान-बावला मंदिर गए थे। यहां सोनिया गांधी से पुजारी की बात कराई। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी करीब 2 महीने से प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को पहले फेज की वोटिंग हुई। दूसरे फेज में अब 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, नतीजे 18 तारीख को आएंगे।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment