Press "Enter" to skip to content

दयोदय महासंघ का अधिवेशन 26 को  मध्यप्रदेश गौशालाओं के प्रतिनिधि लेंगे भाग 

शिवपुरी। जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान दयोदय महासंघ का अधिवेशन एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन आगामी 26 नवंबर को किया जाएगा। इस अधिवेशन में मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से गौशालाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस सम्मेलन में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा पशु पालन एवं अहिंसक तरीके से खेती कैसे करें, इसपर प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की खेल मंत्री माननीय यशोधरा राजे सिंधिया के साथ कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी संभावना है।

पंचकल्याणक आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंचकल्याणक महोत्सब के दौरान आगामी 26 नवंबर रविवार को एक विशेष दयोदय महासंघ का अधिवेशन एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से पूरे भारत में जगह-जगह दयोदय गौशालाएं चल रही हैं और वर्तमान में लगभग साठ हजार गाय इन दयोदय महासंघ के अंतर्गत चल रही देशभर की गौशालाओं में हैं। आचार्य हमेशा गौपालन और अहिंसक खेती पर बल देते हैं। यही कारण है कि पंचकल्याणक आयोजन समिति के तत्वाधान में यह आयोजन विशाल स्तर पर पूज्य मुनि श्री अजितसागर जी महाराज, ऐलक दया सागर जी महाराज एवं ऐलक विवेकानंद सागर जी महाराज सानिध्य में रखा जा रहा है।

बॉक्स

पंचकल्याणक में रहेगी इनकी भागीदारी

पंचकल्याणक महोत्सव सेसई में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश शासन की खेल मंत्री माननीय यशोधरा राजे सिंधिया प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह जी, शिवपुरी-गुना क्षेत्रीय सांसद माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया, मध्यप्रदेश शासन उर्जा मंत्री श्री पारस जैन के साथ कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की पूर्ण संभावना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!