भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 25 जून को प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में मोर्चा के आगामी कार्यक्रम ‘किसान चैपाल’ के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिल महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी बैठक में उपस्थित रहेंगे।






Be First to Comment