
खनियाँधाना। क्षेत्रीय विधायक के. पी. सिंह कक्काजू का अपने पिछोर विधानसभा क्षेत्र का चार दिवसीय दौरा व संपर्क कार्यक्रम 25 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें वह आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा द्वारा दी गयी जानकारी केअनुसार क्षेत्रीय बिधायक के.पी. सिंह कक्काजू, दिनांक 25 मंगलवार को खनियाँधाना मे गायत्री मंदिर पर आमजन से भेंट करेंगे। 26 को बामौरकला मे रेस्टहाऊस पर आम जन से भेंट करेंगें। 27 को ग्राम भोंती में आम जन से भेंट करेंगें तथा 28 अप्रैल शुक्रवार को पिछोर मे डाक बंगला पर आम जन से भेंट करेंगें ब्लाँक काँग्रेस कमेटी ने क्षेत्र की स्थानीय जनता से अनुरोध किया है कि अपने अपने निश्चित स्थान व समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण कराऐं।






Be First to Comment