Press "Enter" to skip to content

रजक समाज ने मनाई संत गाडगे जयंती, आगामी 25 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन | Shivpuri News

शिवपुरी। रजक समाज के अग्रज संत गाडगे जयंती का आयोजन स्थानीय संत गाडगे आश्रम पर किया गया। जहां रजक समाज के सेवाभावी रामसिंह रजक के नेतृत्व में संत गाडगे जयंती मनाई गई जिन्होंने अपने शब्दों में कहा कि समाज को दिशा और समाज की दशा सुधारने में संत गाडगे का अमूल्य योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता, हम समाज के गौरव संत गाडगे पर विश्वास व्यक्त करते है कि वह सदैव समाजहित की लड़ाई लड़ते रहे और समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के उनके साहसिक कार्यों से रजक समाज भी प्रेरणा ग्रहण करेेगा। इस दौरान अन्य रजक समाज बन्धु भी मौजूद रहे जिन्होंने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक एकता पर बल दिया। इस दौरान बैठक में समाज के द्वारा फिजूलखर्ची रोकने के लिए आगामी समय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन करने पर सहमति दी गई जिसमें 26 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें बैठक के साथ ही विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के सम्मेलन अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ जिसमें सर्वसम्मति से चंदन रजक झिरी वाले अध्यक्ष एवं हरचरण रजक जामखो बाले को उपाध्यक्ष चुने गए शेष कार्यकारिणी शीघ्र बनाई जाकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!