शिवपुरी। नगर में अपराधों पर नियंत्रण करने एवं गतिविधियों को दृष्टिगत रखने के उद्देश्य को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनय कुमार भट्ट के प्रयासों से नगर के मुख्य चौराहों पर लगभग 5 लाख की लागत से 25 वाईफाई सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए। कैमरो का कंट्रोल रूम नगर परिषद कार्यालय तथा थाना पिछोर रहेगा जहां से नगर के मुख्य चौराहों पर नजर रखी जा सकती है। सीसीटीवी कैमरे बस स्टैंड, कॉलेज चौराहा, डांक बंगला, स्टेडियम रोड, नगर परिषद परिसर आदि मुख्य चौराहों पर लगाए गए हैं। लोगों ने परिषद के इस कार्य की सराहना की।






Be First to Comment