करैरा। करैरा विधानसभा के अंतर्गत शनिवार को सेक्टरों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बैठक ली गई। बैठक में ग्राम शिला नगर, करई एवं लालपुर में देवेंद्र भार्गव लोकसभा विस्तारक, भानसिंह नरवरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार खटीक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में तीनों सेक्टर में मुख्य वक्ता के रूप में देवेंद्र भार्गव एवं ग्राम समुहा, सड़ व बिल्हारी तीन सेक्टरों में ग्वालियर संभाग के महा जनसंपर्क अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार व लाभार्थी कार्यक्रमों के प्रभारी राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन मंडल महामंत्री करैरा अटल तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठके आयोजित की गई। बूथ संयोजक बूथ के पालक एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए बाथम ने अवगत कराया कि दिनांक 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से ग्वालियर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की ग्वालियर लोकसभा के समस्त बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पदाधिकारी संयोजक पालक व सेक्टर प्रभारियों की वृहद बैठक आयोजित की गई है उक्त बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना है, जिसमें बैठक को केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। बाथम के द्वारा यह भी बताया गया कि भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों व लाभार्थियों के निवास पर झंडे फहराकर, स्टीकर लगाकर हितग्राहियों अवगत कराया जाए की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की तथा पूर्व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गैस सिलेंडरों का वितरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के द्वारा ही प्रत्यक्ष लाभ व सहयोग दिया गया है।
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में 25 को ग्वालियर पहुचेंगे हजारों कार्यकर्ता -karera news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवपुरी कलेक्टर का सम्मान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी के शांति नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, छात्रा घायल – CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कुंभ मेले में हुई थी मुलाकात, 3 साल के रिश्ते के बाद किया प्रेम विवाह – युवती ने मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, मजदूर से 4500 रुपए हड़पे / Shivpuri News
- खनियाधाना पुलिस का बड़ा खुलासा: झपट्टा मार लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 3 लाख का माल बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment