Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: दो आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों से 25 ग्राम स्मैक व स्कूटी बरामद / Gwalior News

ग्वालियर। 07.03.2021 / शहर की इंदरगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। वही उनसे दो लाख रुपए कीमत की स्मैक भी बरामद की है। इस सिलसिले में जैकी उर्फ जितेंद्र और संतोष बाथम को गिरफ्तार किया है। दोनों ही बदमाश गोशपुरा हजीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

दरअसल इंदरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी गेट पर आने वाले हैं इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया था । जहां बाइक पर आते हुए जैकी उर्फ जितेंद्र कोरी को पकड़ा गया इसके बाद उसके साथी संतोष बाथम को भी पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपए कीमत है ।
जैकी से जप्त स्कूटर हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र से पिछले साल 22 सितंबर को गायब हुआ था दोनों ही आरोपी आदतन अपराधी हैं। संतोष के खिलाफ 22 मामले विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है वही जितेंद्र उर्फ जैकी के खिलाफ 15 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!